Site icon OmExpress

विफा की विप्र केयर योजना का शुभारंभ

– आंध्र के विजयवाड़ा से श्रीगणेश
– देशभर में दस हजार समाज बंधुओं की मदद का लक्ष्य

जयपुर। विप्र फाउंडेशन की विप्र केयर योजना का आज श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबंधन से विधिवत शुभारंभ हो गया। देशभर में एक साथ संचालित इस योजना का श्रीगणेश आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से विफा जोन 16 ए अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने किया। राजस्थान में नोखा मूल के निवासी व विजयवाड़ा प्रवासी वेद प्रकाश सारस्वत ने 1,11,111 रुपए के योगदान से इसकी शुरुआत की ताकि योजना के माध्यम से जरूरतमंद विप्रों को मदद करने में यह राशि काम आ सके।

इस अवसर पर जियो ऐप के माध्यम से विफा के राष्ट्रीय संरक्षक बनवारी लाल सोती, राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा, संगठन महामंत्री सीए सुनील शर्मा, विप्र केयर योजना के संयोजक अशोक पारीक, प्रवक्ता सीए उमेश शर्मा सहित आंध्रप्रदेश से बड़ी संख्या में लोग जुड़े। आंध्रप्रदेश सरकार के ब्राह्मण वेलफेयर कमीशन के अध्यक्ष व विजयवाड़ा के विधायक श्री मल्लाड़ी विष्णु ने भी उपस्थित होकर शुभेक्षाएँ प्रदान की।

विफा के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने बताया कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे परिवार तक सहयोग व सहायता पहुचाने की इस अभिनव विप्र केयर योजना के तहत संस्था अपने प्रत्येक ज़ोन में कम से कम 500 राशन किट, 100 को शिक्षा सहयोग, 50 को चिकित्सा सहायता एवं 10 कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान करेगी। अगले छह महीनों में समाज के दस हजार परिवारों को विप्र केयर के माध्यम से लाभान्वित का लक्ष्य हैं। इसमे राजस्थान के पांच जोन भी शामिल हैं।

Exit mobile version