Site icon OmExpress

विवाहता ने लगया मामा ससुर पर दुष्कर्म का आरोप

बीकानेर।विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए तंग-परेशान करने व मामा ससुर पर द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने सात नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई रघुवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि उसके ससुर, सास, देवर, नाना ससुर, नानी सासु व मामा ससुर ने एकराय होकर दहेज के लिए तंग-परेशान किया। आरोप यह भी है कि उसके मामा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Exit mobile version