Site icon OmExpress

विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में गौवर्धन पूजा एवं अन्नकूट प्रसाद वितरण

कृष्ण राधा के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर
हर्षित सैनी
रोहतक, 27 अक्टूबर। श्री वैश्य व्यायामशाला एवं गोशाला, श्री वैश्य व्यायामशाला एवं गोशाला रोहतक के द्वारा आयोजित जनता कालोनी में स्थित श्री वैश्य व्यायामशाला एवं गोशाला रोहतक में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में गौवर्धन पूजा एवं अन्नकूट प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति राजेश जैन, विशिष्ठ अतिथि बी.आर. अंबेडकर ला यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मदन लाल गोयल व उद्योगपति पवन तायल, समिति के प्रधान सुभाष तायल ने भगवान श्रीकृष्ण जी के मंदिर में दीप प्रज्जलित कर समारोह का शुभारंभ किया। पहले पंड़ित जी ने सभी अतिथियों को विधिविधान व शुद्ध मंत्र का उच्चारण करके तिलक लगा कर पूजा अर्चना की और सभी को मौली बांधी और गऊ माता की पूजा की व माली डाली इसके पश्चात गुड व हरा चारा गऊमाता को खिलाया।
गऊशाला में सेवा कर रहे सभी सेवादारों को मुख्य अतिथि द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया और महिलाओं को उपहार दिए गए। भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में अतिथियों ने माल्यार्पण की और वहां पर विराजमान सभी भगवानों की मूर्तियों को मालाअर्पण की और सभी ने मंदिर में माथा टेका व 11 दीपकों के साथ संगीतमय महाआरती की।

व्यायाम शाला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कृष्ण राधा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। तत्पश्चात सभी के लिए अनकूट 56 भोग का विशाल अटूट भण्डारा लगाया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी अतिथियों को मोती की माला, पटका, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन विजय गुप्ता बाबा ने किया।
इस अवसर पर प्रधान सुभाष तायल, जगदीश राय बालंदिया, विजय गुप्ता बाबा, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, जयभगवान ऐरन, रमेश रोहिल्ला, सुशील मंगला, नरेश शर्मा, अनिल बंसल, दिनेश तायल, श्रीकृष्ण गुप्ता, अजेश गुप्ता, विपिन गोयल, सतीश भारद्वाज, कुलदीप गुप्ता, अमित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, शाम गर्ग, पियूष जैन, सन्नी निझावन, सुरेन्द्र बंसल आदि गौशाला के सदस्य मौजूद थे।

Exit mobile version