बीकानेर। अन्र्तराष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम परिषद द्वारा 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस को आमजन में जागरूकता हेतु मनाया जाएगा। जागरूकता के लिए मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग द्वारा गुरूवार को प्रातः 7ः30 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया किया जायेगा। सहआचार्य एवं विभागाध्यक्ष मानसिक रोग विभाग डाॅ. हरफूल सिंह ने बताया कि यह रैली मेडिकल काॅलेज से शुुरू होकर अम्बेड़कर सर्किल, कलेक्ट्रेट, पब्लिक पार्क, वरिष्ठजन भ्रमण पथ होते हुए मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग पहुंचेगी।
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर साइकिल रैली आज

