Site icon OmExpress

विश्व उपभोक्ता दिवस पर भ्रष्टाचार निरोधक संस्थान के पदाधिकारी कोरोना योद्धा सम्मान से हुए सम्मानित


बीकानेर। विश्व उपभोक्ता दिवस पर कोरोनावायरस काल में अपनी विभिन्न प्रकार से सेवाएं उन यौद्धाओ का सम्मान समारोह का आयोजन शहर जनकल्याण सेवा संस्थान द्वारा संचालित राष्ट्रीय उपभोक्ता मंच ने धरणीधर ऑटोडोरियल पर किया।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री एन.डी. कादरी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक जनकल्याणकारी संस्था, बीकानेर में पदाधिकारीयो द्वारा कोरोनाकाल में आमजन की विभिन्न प्रकार की सेवाएं देने व सहयोग करने के सराहने कार्य के लिए शहरी जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा संचालित राष्ट्रीय उपभोक्ता मंच के तत्वाधान में चेयरमैन डॉ. मेघराज आचार्य, नरेश गोयल, संगीता सिंह शेखावत, प्रभारी शबनम बानो आदि पदाधिकारीगणो द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एन.डी.कादरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जुगल किशोर गहलोत, संतोष पडिहार, मुमताज बानो, राजू शर्मा, सन्नू महाराज, सुभाष महाराज सहित संस्था के पदाधिकारियों का कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।

Exit mobile version