Site icon OmExpress

विश्व कैंसर दिवस पर नि:शुल्क कैंप आयोजित





जयपुर,। मानसरोवर में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष में दिव्यांग रोजगार ट्रस्ट, रुद्र फाउंडेशन तथा तुलसी वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से अपेक्स हॉस्पिटल, मानसरोवर द्वारा की सक्रिय भागीदारी से एक नि:शुल्क कैंसर चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें नि:शुल्क जांचे कैंसर स्कैनिंग, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, सीबीसी एवं अन्य जांचे नि:शुल्क करवाई गई। दिव्यांग रोजगार ट्रस्ट के संस्थापक राहुल मेघवंशी ने बताया कि इस कैंप में कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारी से बचकर बाहर आए योद्धाओं ने अपने अनुभव साझा किए इसके साथ साथ डॉक्टर टीम एवं मेडिकल टीम भी तथा मुख्य अतिथि ने कैंसर बीमारी की रोकथाम, बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताई।
इस सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका दिव्यांग रोजगार ट्रस्ट, रुद्र फाउंडेशन एवं तुलसी वेलफेयर फाउंडेशन तथा अपेक्स हॉस्पिटल की पूरी टीम ने तहे दिल से सहयोग और सफल बनाया।

Exit mobile version