Site icon OmExpress

विश्व पर्यटन दिवस कल। ’केमल सफारी’ भी होगी

बीकानेर /विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर जूनागढ़ में सैलानियों का राजस्थानी परंपरा से स्वागत होगा। सुबह 10 30 बजे कालबेलिया नृत्य होगा। 27 सितम्बर को ही उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी) परिक्षेत्र में स्थित रेतीले धोरे पर उष्ट्र सवारी की सुविधा का शुभारम्भ सायं 3.15 बजे किया जायेगा। साथ ही इस दिवस पर उष्ट्र दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक एस. के. श्रीवास्तव होंगे। केन्द्र द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर निःशुल्क प्रवेश की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। केन्द्र के निदेशक डाॅ.आर.के.सावल के अनुसार केन्द्र द्वारा केन्द्र में स्थित रेतीले धोरे पर उष्ट्र सवारी की सुविधा पूरी तैयारी की है। शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर इस सुविधा का शुभारम्भ किया जाएगा। डाॅ.सावल के अनुसार एनआरसीसी एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है तथा अन्य पर्यटन सुविधाओं के साथ-साथ इससे पारिस्थितिकी पर्यटन (इको-टूरिज्म) को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक भानु प्रताप ने बताया कि जूनागढ़ में लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इसके लिए तैयारियां की गयी है

Exit mobile version