Site icon OmExpress

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम

पटना ,अनमोल कुमार
पटना जिला के चयनित सभी 9 प्रखंडों के विभिन्न गंगा ग्रामों में ग्रामीणों, युवा मंडलों के सदस्य, युवा स्वयंसेवकों एवं गंगा दूत के सहयोग से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किया गया ।
नेहरू युवा केंद्र पटना के जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना पदाधिकारी दीपेंद्र मणि ने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से ही प्रकृति का संरक्षण संभव है उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी है।

इस अवसर पर स्वाबलंबन के सचिव अनमोल कुमार सामाजिक उत्थान के सचिव अंकेश कुमार और विवेकानंद युवा मंडल के सचिव गौरव कुमार और अमन कुमार ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रमदान एवं योगदान दिया ।

Exit mobile version