Site icon OmExpress

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी के दरबार में भीषण आगजनी

जम्मू ( कटरा ) – ओम एक्सप्रेस
मां वैष्णो देवी के दरबार में काली का भवन श्राइन बोर्ड कांटेक्ट नंबर दो कैश काउंटर में कल भीषण आग लगी l काउंटर से प्राकृतिक गुफा की दूरी 100 मीटर भैरव घाटी तक आग की लपटें देखी गई l
प्राप्त जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और सीआरपीएफ बटालियन 6 के अथक प्रयास के बाद आगजनी पर काबू पाया जा सका जानकारी के अनुसार मां वैष्णो देवी भवन के पास फायर ब्रिगेड का पोस्ट है पता चलते हैं दमकल समेत दर्जनों कर्मचारी आग बुझाने में जुट गया l
इस घटना से इलाके में पुजारी और भक्तजन भय और दहशत में आ गए l किसी के हताहत होने की खबर नहीं है परंतु काफी मात्रा में नकद कैश मशीन और अनावश्यक सामग्रियां जलकर खाक हो गई है जिसका आकलन अभी नहीं लगाया जा सका है l

Exit mobile version