Site icon OmExpress

विश्व योग दिवस पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायती भवन में हुआ योग

बीकानेर । विश्व योग दिवस पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायती भवन, बीकानेर में महिलाओं – युवकों एवं युवतियों ने योगाचार्य श्रीगोपाल स्वर्णकार के निर्देशन में योग किया । योग के प्रति निष्ठावान युवक-युवतियां, महिलाएं प्रात:काल ही भवन में उपस्थित हो गई।योगाचार्य श्रीगोपाल स्वर्णकार ने बताया कि सभी ने खड़े होकर इकतालीस प्रकार से आसन, बैठकर ग्यारह प्रकार से आसन, सीधे लेटकर ग्यारह प्रकार से आसन में इक्कीस महिलाएं, 53 युवक एवं युवतियों ने चक्रासन, पद्मासन, अर्द्ध मत्स्येन्द्र आसन और मंडूक आसन आदि करके योग दिवस की सार्थकता फलीभूत की ।

Exit mobile version