Site icon OmExpress

विश्व रक्तदान दिवस परर क्तदाता दिनेश सिंह भदौरिया का सम्मान

– रक्तदाता भदौरिया का शहर भाजपा जस्सुसर मंडल की ओर से सम्मान

– देने वाला देवता जो रक्त देता हैं वह रक्त देवता : मुकेश ओझा

बीकानेर।वेश्विक कोरोना महामारी के समय बीकानेर जिले में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए रविवार को विश्व रक्तदान दिवस पर बीकानेर के सामाजिक कार्यकर्ता ओर सावधान इंडिया 007 के संरक्षक दिनेश सिंह भदौरिया का बीकानेर शहर भाजपा जस्सुसर मंडल की ओर से उनके मुक्ताप्रसाद कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष मुकेश ओझा ने कहा कि देने वाला देवता , जो रक्त देता हैं, वह रक्त देवता हैं।

दिनेश सिंह भदौरिया द्वारा अपने जीवन मे 117 बार रक्तदान किया, ओर ये हमेशा स्वस्थ रहे।
– ओर सपरिवार हमेशा साथ रहे
जो देता हैं वह देवता है, रोशनी देने वाला सूर्य देवता, वायु ,हवा पवन देने वाला वायु देवता हैं।
समय-समय पर जो अपना जरूरत मंदो को रक्तदान करता हैं वह रक्त देवता हैं। श्री भदौरिया मानव शरीर मे साक्षात रक्त देवता है।
इस अवसर भाजपा नेता राजकुमार पारीक ने अपने सम्बोधन मे कहा किमानवीय मूल्यों को ध्यान मे रखकरसभी लोग भदौरिया से प्रेरणा लेकर जीते जी रक्तदान और मरणोपरांतनेत्रदान अवश्य करें।
सम्मान करने वालों मे चन्द्र प्रकाश सुथार, मनीष भाटी, रघुनाथ सिंह शेखावत, ओम सैन सहित अनेक लोग शामिल थे।

Exit mobile version