Site icon OmExpress

विष्णु प्रभाकर के जन्मदिन पर विशेष

-( अनमोल कुमार )- ओम एक्सप्रेस
लघु कथा उपन्यास यात्रा संस्मरण देश प्रेम राष्ट्रवाद तथा सामाजिक विकास के भावात्मक साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध लेखक विष्णु प्रभाकर का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले स्थित मीरापुर मैं 21 जून 1912 को हुआ था ।
उनकी पहली कहानी दिवाली की रात लाहौर से निकलने वाले समाचार पत्र मिलाप में 1931 को छपी थी l नाथूराम शर्मा प्रेम के कहने पर वे शरद चंद्र चट्टोपाध्याय जीवन भर आधारित आवारा मसीहा लिखने के लिए प्रेरित हुए इसे लिखने में उन्हें 14 साल का वक्त लगा । अर्धनारीश्वर के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला । पद्म विभूषण से भी विष्णु जी सम्मानित हुआ सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार मूर्ति देवी पुरस्कार आदि कई पुरस्कारों से इन्हें नवाजा गया । इनकी रचना मुक्त गगन पाप का घड़ा दो मित्र पंख हीन क्षमादान आदि महत्वपूर्ण थे उनकी पत्नी सुशीला प्रभाकर माता महादेवी पिता दुर्गा प्रसाद थे उनकी शिक्षा पंजाबी के हिसार में हुई । उनका निधन 11 अप्रैल 2009 को दिल्ली में हुआ ।

Exit mobile version