Site icon OmExpress

वीर लोठजी स्मारक पर भवन का हुआ भूमि पूजन

लक्ष्मणगढ़।ओमएक्सप्रेस-उपखंड लक्ष्मणगढ़ के क्षेत्र ग्राम कस्बा बठोठ में वीर लोठजी जाट स्मारक पर देव स्थान योजना में 30 लाख बजट का भवन पास हुआ। आज इस भवन का भूमि पुजन किया गया। स्मारक भूमि के दान दाता पुर्णमल निठारवाल, अर्जुनराम निठारवाल व महंत विजय जतीजी महाराज तथा पंडित पवन कुमार शर्मा के सानिध्य में भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्राम पंचायत के उपसरपंच घिसाराम खीचङ व रामवतार पारीक ने बताया की राजस्थान शिक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा के प्रयासों से लोठजी स्मारक पर 30 लाख रुपये का भवन तथा स्मारक से आडादरा तक एक किलोमीटर लिंक सङक बजट पास करवाने पर। इस भवन का आज ग्रामिणजनों के सानिध्य में भूमि पुजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा जल्दी ही स्मारक को जोङने वाली सङक का कार्ये शुरू किया जायेगा।लोठजी स्मारक के पुजारी रामस्वरुप निठारवाल व नेमीचन्द निठारवाल ने शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को दूरभाष पर स्मारक पर भवन तथा स्मारक तक सङक पास करवाने पर ग्रामीणजनो की ओर से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ग्रामवासीयों ने वीर लोठजी जाट की विरता इतिहास को शिक्षा पाठ्यक्रम पुस्तकों में जोङने की शिक्षा मंत्री डोटासरा से मांग रखी। इस मौके पर पीडब्लयु एईन अशोक कुमार, प्रकाश निठारवाल, लखूजी सांवलोदा, पंच प्रलाद निठारवाल, धर्मेन्द्र खीचङ, भागुराम बीस्सु, घिस्सालाल कंस्वा, रमेश ख्यालीया, खुमाराम निठारवाल, मुलचन्द निठारवाल, भगवाराम गोदारा, भींवाराम खीचङ, नारायण मुण्ड, ओंकारमल निठारवाल, घिस्सालाल भैरी, दुदाराम बलाई, रामेश्वर कलवानियां, महेश खीचङ तथा ग्रामीणजन उपस्थिति रहे।

Exit mobile version