Site icon OmExpress

वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गर्ग ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

बीकानेर, । वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की एवं विश्वविद्यालय की शिक्षा, प्रसार एवं अनुसंधान प्रगति से अवगत करवाया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. गर्ग ने हाल ही में आयोजित हुए विश्वविद्यालय के पंचम् दीक्षांत समारोह की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालय द्वारा पशुचिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे पशु कल्याण एवं पशुपालक हितार्थ कार्यो की सराहना की।

Exit mobile version