Site icon OmExpress

वेटरनरी विश्वविद्यालय :जयमलसर में पशुपालकों ने जाना वैज्ञानिक बकरी पालन

– आत्मा योजनांतगर्त उन्नत बकरी पालन पर प्रशिक्षण

बीकानेर, ( ओम एक्सप्रेस।)। वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), कृषि विभाग, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में “उन्नत बकरी पालन एवं प्रबंधन“ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम जयमलसर में आयोजित किया गया। प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अर्न्तगत जयमलसर में वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी के महत्व को देखते हुए उन्नत बकरी पालन व प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बकरी पालन से लाभ प्रमुख रोग एवं बचाव, आवास प्रबंधन, टीकाकरण, कृमिनाशन, उननत पोषण एवं प्रमुख नस्लों पर विषय विशेषज्ञ डॉ. दीपिका धूड़िया, डॉ. सीताराम गुप्ता, डॉ. मोहन लाल, डॉ. अरूण कुमार झीरवाल, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. अमित कुमार और डॉ. मंगेश कुमार द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया और विजेता प्रथम राजकुमार, द्वितीय श्यामदास एवं तृतीय पूनमचन्द को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। प्रशिक्षण में यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत गोद लिए गांव जयमलसर के 30 पशुपालक शामिल हुए। यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के समन्वयक डॉ. नीरज कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

Exit mobile version