Site icon OmExpress

वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम वर्ष 2021-22  प्रवेश टेस्ट 19 सितम्बर को,बीकानेर जयपुर एवं उदयपुर में

बीकानेर,(दिनेश”अधिकारी”)। वेटरनरी विश्वविद्यालय में स्नातक (बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच.) पाठ्यक्रम वर्ष 2021-22 में प्रवेश के लिए राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट-2021 का आयोजन 19 सितम्बर (रविवार) को किया जाएगा। आर.पी.वी.टी. समन्वयक प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए टेस्ट का आयोजन बीकानेर, जयपुर और उदयपुर शहर के निर्धारित केन्द्रों पर किया जाएगा। आर.पी.वी.टी. का समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक रहेगा। इसके लिए 50 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गए हैं जिसमें से जयपुर शहर में 19, बीकानेर में 23 एवं उदयपुर में 8 केंद्र शामिल हैं। समन्वयक प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किये गए हैं। परीक्षार्थियों को प्रातः 8ः00 से 9ः30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो आई.डी. प्रूफ साथ लाना आवश्यक होगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर निगरानी के लिए विष्वविद्यालय द्वारा पर्यवेक्षक और सहायक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़न दस्तों का गठन किया गया है। परीक्षा हेतु निर्धारित नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन या अन्य सामग्री एवं इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का लाना सर्वथा वर्जित रहेगा। परीक्षा केन्द्रों पर इसकी सख्ती से जांच पड़ताल के लिए मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। परीक्षार्थियों को कोविड-19 के मध्य नजर दिशा निर्देश की पालना करना आवश्यक है।

Exit mobile version