Site icon OmExpress

वैष्णवाचार्य वल्लभाचार्य जयंती पर भक्ति भाव से निकली शोभायात्रा


राज रतनबिहारी मंदिर में उत्सव, ब्रजांग बाबा का केसर स्नान
बीकानेर, । जगद्गुरु पंचम पीठाधीश्वर गोस्वामी श्री वल्लभाचार्यजी महाराज के मनोरथ स्वरूप गोस्वामी बिटठल नाथजी बावाश्री के सान्निध्य में मंगलवार को श्रीमद्् वल्लभाचार्यजी के 545 जन्मोत्सव पर  गाजे बाजे से भक्ति भाव के साथ  शोभायात्रा निकली।
वल्लभाचार्य समुदाय की पंचम पीठ के बीकानेर के आचार्यश्री गोस्वामी बिट््ठलनाथजी बावाश्री के नेतृृत्व में आसानियों के चैक के गोवर्धननाथजी मंदिर से निकली शोभायात्रा तेलीवाड़ा के बिट््ठलनाथजी, दाऊजी मंदिर, कोटगेट होते हुए श्री राज रतन बिहारी मंदिर पहुंची । राज रतन बिहारी मंदिर में बीकानेर के आचार्यश्री ब्रजांग बाबा का केसर स्नान एवं वचनामृृत,शयन में प्रभु का मनोरथ सहित विविध कार्यक्रम हुए। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व पुरुष भगवान श्रीकृृष्ण के भक्ति गीतों के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई तथा जल व ठंडाई से वैष्णवजनों का सत्कार किया गया।
आचार्यश्री गोस्वामी बिट््ठलनाथजी बावाश्री ने रतन बिहारी मंदिर में आरती व अन्य मनोरथ करवाएं तथा आचार्यश्री वल्लभाचार्यजी के आदर्शों का स्मरण दिलवाया। राज रतन बिहारी मंदिर में हवेली संगीत के भक्ति संगीत का आयोजन हुआ। महिलाओं ने भक्ति गीत गाए तथा ’’गोपीजन वल्लभ गिरधारी महाप्रभुजी की बलिहारी’’ आदि संवादों के माध्यम से देव व धर्म के प्रति आस्था प्रकट की। शोभायात्रा में शांति एवं व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए पुलिस की नफरी तैनात थी।

Exit mobile version