Site icon OmExpress

व्यापार उद्योग मंडल का ऑनलाइन कैम्पेन, पापड़-भुजिया-रसगुल्ला-नमकीन-बड़ी को प्रोपराइटरी फूड नियम से हटाने की मांग

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर संभाग मुख्यालय के विश्वप्रसिद्ध पापड़-भुजिया-रसगुल्ला-नमकीन बड़ी को केंद्र सरकार द्वारा प्रापराइटरी फूड नियम से जोडऩे के बाद उसे हटाने की मांग को लेकर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने अब ऑनलाइन कैम्पेन चलाया है। बुधवार को मंडल से जुड़े लगभग सभी व्यापारियों, उद्यमियों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय खाद्य और आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान को ई-मेल, ट्विटर के माध्यम से पापड़-भुजिया-रसगुल्ला-नमकीन बड़ी को प्रोपराइटरी फूड नियम से हटाने की मांग की है।

मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, सचिव वेदप्रकाश अग्रवाल व मक्खनलाल अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस नियम के लागू होने से न केवल प्रक्रिया जटिल हो जाएगी बल्कि यहां के लघु व छोटे उद्योगों को अपने परिवार का पालन-पोषण करने मेें दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। यह नियम उनके लिए सख्त हो जाएगा और वे अपना उद्योग चला नहीं पाएंगे और बेरोजगार हो जाएंगे। अग्रवाल ने कहा कि उनका दिल्ली से लाइसेंस बनवा कर कार्य करना बिल्कुल असंभव हो जाएगा इसलिए इस नियम को समाप्त करके पुरानी वाली स्थिति में स्थापित होना बहुत जरुरी हो गया है। व्यापार उद्योग मंडल के बैनर तले सभी लघु व्यापारियों में इस नियम को लेकर भयंकर विरोध है। इस नियम का सभी लघु उद्योग व्यापारियों में भारी विरोध है। अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बात से केंद्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को अवगत करा दिया है।

Exit mobile version