Site icon OmExpress

शक्ति ई-मैगजीन का छठा अंक
आरजेएस चयनित बीकानेर की बेटी रिचा शेखावत ने किया विमोचन


बीकानेर, ।विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बीकानेर की महिलाओं और बालिकाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने व प्रेरणा स्रोत बनने के उद्देश्य से शक्ति अभियान के तहत प्रकाशित की जा रही ई-मैगजीन के छठे अंक का विमोचन गुरुवार को किया गया। राजस्थान न्यायिक सेवा में चयनित बीकानेर की बेटी रिचा शेखावत ने जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की उपस्थिति में इस अंक का विमोचन किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि रिचा शेखावत का संघर्ष और मेहनत दूसरी बालिकाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि इस अंक में उनकी जीवन संघर्ष को स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अवसर तलाशें और अपनी क्षमता का उपयोग करते हुए अपने जीवन को नया आयाम दें। जिला कलक्टर ने कहा कि
राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करवा कर लाभान्वित किया जा रहा है।
महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने बताया कि अब तक इस मैगजीन के छह अंक प्रकाशित किए गए हैं जिनमें बीकानेर की महिलाओं व उनकी उपलब्धियों पर आलेख प्रकाशित किये गये है।इस मैगजीन को अधिकाधिक प्रसारित किया जा रहा है जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरित किया जा सके। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी सतीश पड़िहार तथा प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी मौजूद रही।

Exit mobile version