Site icon OmExpress

शमशाबाद पुलिस ने किया घटना का खुलासा

अवैध संबंध के चलते गई थी अशोक की जान

आगरा। शमसाबाद में क्षेत्र में रेलवे ट्रैक की अंडरपास के पास युवक का शव मिला था। शमशाबाद पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा किया गया। मृतक युवक बड़ोदरा खुर्द का रहने वाला था जिसका नाम अशोक पुत्र तेज सिंह था। मृतक भाई के द्वारा शमशाबाद थाने में तहरीर दी। मृतक अशोक की पत्नी मालती के अवैध संबंध उसके गांव के ही बच्चों सिंह तथा बच्चों सिंह के दोस्त महिपाल से हो गए थे। उन दोनों का घर पर आना जाना बना रहता था। जिसका विरोध पत्नी अशोक व उसके परिजनों ने किया । मृतक अशोक ने अपनी पत्नी से घर पर आने जाने का विरोध किया। जिस कारण अशोक उनकी अवैध संबंधों के बीच आने लगा तत्पश्चात मृतक अशोक की पत्नी मालती ने बच्चों और महिपाल के साथ मिलकर अपने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

आपको बता दें कि शाम को महिपाल अशोक को शराब पिलाने के बहाने गांव में से अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा कर सूड़रई पुलिया रेलवे ट्रैक पर ले गया। जहां पूर्व निर्धारित योजना के तहत कुछ ही देर में बच्चू निवासी बड़ोदरा कला शमसाबाद भी आ गया फिर दोनों ने मौका मिलते ही मिलकर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। और फिर दोनों फरार हो गए। महिपाल पुत्र विजेंद्र निवासी गावँ ऊंचा शमशाबाद का है। मालती पत्नी मृतक अशोक निवासी गांव बड़ोदरा खुर्द शमशाबाद है। शमशाबाद पुलिस ने गिरफ्तारी करने पर एक गमछा जिसका इस्तेमाल मृतक की हत्या करने में किया गया। शमसाबाद गिरफ्तार करने वाली टीम श्री अरविंद कुमार निर्वाल थानाध्यक्ष शमसाबाद, उप निरीक्षक राहुल कटिहार, उप निरीक्षक सुमित कुमार नागर, एसआई राधा रावत, यशवीर,संजय, सोनू राविश, रेखा आदि रहे।

Exit mobile version