Site icon OmExpress

शमसाबाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन

शमसाबाद। कस्बे के थाने में तैनात पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन। जिसको लेकर पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर देखी गई। क्षेत्राधिकारी सीओ फतेहाबाद थानाध्यक्ष शमशाबाद राकेश कुमार यादव द्वारा पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण किया गया। 15 साल से तैनात शमशाबाद थाने में तैनात मनोज कुमार मुंशी जी का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुझे नव वर्ष के उपलक्ष में प्रमोशन पर मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है। और ऐसे ही सभी पुलिसकर्मियों को आगे भी प्रमोशन मिलता रहे। मनोज कुमार मुंशी ने क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव का दिल से धन्यवाद दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव,क्षेत्र अधिकारी बीएस वीर सिंह,उप निरीक्षक राजकुमार,मनोज कुमार मुंशी अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Exit mobile version