आगरा /शमसाबाद। थाना क्षेत्र में मां व उसके ढाई वर्ष को जहर खिलाकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार। दिन सोमवार को थाना शमशाबाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि महिला उम्र करीब 24 वर्ष व उसका पुत्र उम्र करीब 25 वर्ष की हत्या कर दी गयी है। उपरोक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर उपरोक्त घटना के सम्बध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए वादी प्रीतम सिंह पुत्र जोरावर सिंह निवासी महाराजपुरा थाना रामघाट जनपद बुलन्दशहर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना शमशाबाद जनपद आगरा पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। उपरोक्त सनसनी घटना से थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया था, जिसमें अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं जनपद आगरा में चोरी, लूट, हत्या, डकैती, अवैध खनन आदि नशीले पदार्थ की अवैध विक्री एवं आपराधिक घटनाओं व अवैध खनन के विरूद्ध पूर्णतः अंकुश लगाने व इनामियां अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा के आदेशानुसार,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी के निर्देशन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद के सफल पर्यवेक्षण में कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी शमशाबाद को टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गिरफ्तार करने वाली टीम शमसाबाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव, उप निरीक्षक सोनू कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल कुलदीप, महिला कांस्टेबल दीपमाला।