Site icon OmExpress

शरणार्थी दिवस 20 जून को

भारत नेपाल सांकृतिक समन्वय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन

जयपुर। (ओम दैया) इंन्डो नेपाल समरसता आर्गनाईजेशन द्वारा भारत नेपाल सांस्क़तिक समन्वय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 20 जून को जयपुर में “शरणार्थी दिवस ” के रूप में मनाया जाएगा।

सचिव एडवोकेट कुलदीप शर्मा ने बताया इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुमित्रा सिंह प्रथम महिला अध्यक्षा राजस्थान विधानसभा, कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव दयाल शर्मा अध्यक्ष राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल राजस्थान सरकार करगें और वरिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा पूर्व मंत्री, आनन्द वी शुक्ल आईपीएस रिटायर आईजी राजस्थान पुलिस, पंकज चौधरी पूर्व आईपीएस राज पुलिस होगें।

रतन बाग मैरिज गार्डन वैशाली नगर में शाम को होने वाले कार्यक्रम में राजस्थान के अलवा बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली की प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version