Site icon OmExpress

शरद पवार से ED की पूछताछ पर राहुल ने सरकार को घेरा, बताया-सियासी अवसरवाद

नई दिल्ली, शिवसेना सांसद संजय राउत के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के समर्थन में आ गए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव से एक महीना पहले इस तरह की कार्रवाई राजनीतिक अवसरवाद की पुनरावृत्ति है.

शरद पवार से ED की पूछताछ पर राहुल ने सरकार को घेरा, बताया-सियासी अवसरवाद
ईडी के सामने शरद पवार की पेशी, सुरक्षा के तहत धारा 144 लागूशिवसेना सांसद ने शरद पवार को बताया राजनीति का भीष्म पितामह
शिवसेना सांसद संजय राउत के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के समर्थन में आ गए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार द्वारा निशाना बनाए जाने वाले शरद पवार विपक्ष के नए नेता हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव से एक महीना पहले इस तरह की कार्रवाई राजनीतिक अवसरवाद की पुनरावृत्ति है. बता दें कि शरद पवार से आज होने वाली ईडी की पूछताछ को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है. विरोध को देखते हुए मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित ईडी ऑफिस के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई है.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने किया शरद पवार का समर्थन

बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने एनसीपी नेता शरद पवार का समर्थन करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह बताया है. उन्होंने कहा कि जिस बैंक में घोटाले को लेकर ईडी ने एफआईआर में पवार का नाम दर्ज किया है, उस बैंक में वह किसी भी पद पर रहे ही नहीं हैं. संजय राउत ने कहा कि पवार से हमारी पार्टी और विचारधारा अलग हैं, लेकिन मैं ये कहूंगा कि ईडी ने उनके साथ गलत किया है.

पवार की पेशी से पहले धारा 144 लागू

शरद पवार शुक्रवार को मुंबई के प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में हाजिर होंगे. जिसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने करीब 7 इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है. वहीं शरद पवार ने अपनी पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं से ईडी दफ्तर के आस-पास इकट्ठा ना होने और प्रदर्शन ना करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों के सहयोग के लिए उन्हेंं पेश होना है.

जानिए किस मामले में ईडी के सामने पेश होंगे पवार?

प्रवर्तन निदेशालय ने पवार और उनके भतीजे अजीत पवार को महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड में कई करोड़ के घोटाले के मामले में नामजद किया था, जिसके सिलसिले में वह ईडी कार्यालय में हाजिर होंगे.

Exit mobile version