Site icon OmExpress

शराबबंदी आंदोलन में शहीद पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा के सातवें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति का अनुकरणीय अन्नदान अभियान

हाइकोर्ट जस्टिस मनीष भण्डारी की गरिमामय उपस्थिति में रविवार को होगा अन्नदान कार्यक्रम

जयपुर। राजस्थान में मृत्युपर्यन्त शराबबंदी आंदोलन चलाने वाले पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा को परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति के अध्यक्ष श्याम विजय, सरंक्षक डॉ. एनके खींचा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, गांधीवादी नेता सवाईसिंह, शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूजा भारती छाबडा, अनिल जैन व विष्णु शर्मा ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में नियमित अन्नदान कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मरीजों के परिजनों को एक हजार भोजन पैकेट भी दिए गए। परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति के सरंक्षक डॉ. एनके खिंचा ने बताया कि समिति में समाज के वरिष्ठ लोग सदस्य है जिनके, दानवीरों के और कॉरपोरेट जगत के सहयोग से गत बारह वर्षों से अस्पताल में मरीजों के परिजनों को भोजन पैकेट बांटने का पुनीत कार्य कर रही है, समिति समय समय पर जनहित के कार्य करती रहती है, इसमें गरीब कन्याओं के विवाह करना उल्लेखनीय कार्य में से एक है।

रविवार को हाइकोर्ट जस्टिस मनीष भण्डारी की गरिमामय उपस्थिति में होगा भोजन वितरण कार्यक्रम

रविवार को हाइकोर्ट जस्टिस मनीष भण्डारी की गरिमामय उपस्थिति में अन्नदान कार्यक्रम होगा, समिति अध्यक्ष श्याम विजय ने बताया कि समिति के भोजन वितरण कार्यक्रम में जस्टिस पानाचंद जैन, जस्टिस एनके जैन, जस्टिस एसएन भार्गव, जस्टिस जेके रांका, पदमभूषण डीआर मेहता, मरुधर ओसवाल समाज के अध्यक्ष वरिष्ठ एडवोकेट जेके सिंघी, पूर्व आईएएस आईएस कावड़िया सहित अनेक गणमान्य लोगों का समय समय पर सहयोग मिलता रहता है।

Exit mobile version