Site icon OmExpress

शराबबंदी पर भाजपा विधायक ने नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोला

– सत्ता के गलियारे में हड़कंप, पुलिस के खिलाफ विधायक का बगावती तेवर

एस एन श्याम / अनमोल

पटना। बिहार में शराबबंदी को लेकर अफरा तफरी का माहौल है। 16 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराबबंदी कानून की समीक्षा के बाद नीतीश कुमार के सख्त तेवर और कड़े रुख को लेकर पुलिस महकमा अपना असली काम छोड़कर शराब की बरामदगी के पीछे जी जान से लगा है ।इधर इस मामले को लेकर भाजपा के एक विधायक ने अपनी ही सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर वचौल ने खुल्लम खुल्ला एलान किया थी जिस ढंग से प्रधानमंत्री ने किसी कानून को वापस लिया उसी प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराबबंदी कानून भी वापस लेना चाहिए ।विधायक हरि भूषण ने सरकार को ललकार ते हुए कहा कि जिसने शराब बंदी लागू किया है वही शराबी बिकवा रहा है ।शराबबंदी पर पुलिसिया हरकत से विधायक श्री भूषण ज्यादा नाराज नजर आ रहे थे। उनका एक वीडियो आज व्वयरल हुआ है ।जिसे लेकर सत्ता के गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है।
इस वीडियो में विधायक हरि भूषण ने साफ-साफ कहा है कि पुलिस शराब बिकवा रही है ।शराबबंदी कानून पुलिस के नाजायज कमाई का जरिया बन गया है ।अब महिलाओं के कमरे में पुलिस घुस जा रही है। इंजीनियरिंग के युवकों को आतंकवादी की तरह पकड़ा जा रहा है ।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े ही शाही अंदाज में कृषि कानून बनाया था। लेकिन उन्होंने इसे वापस ले लिया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना हट त्याग कर शराबबंदी कानून वापस लेना चाहिए। भाजपा विधायक के इस वायरल वीडियो पर पार्टी का कोई भी नेता कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है। बिहार भाजपा में भी विधायक हरी भूषण ठाकुर के बयान के बाद खलबली मच गई है।

Exit mobile version