Site icon OmExpress

शराब के लिये रुपये नहीं देने पर चाकू घोंपा

बीकानेर। सदर थाना पुलिस ने शराब के लिये रुपये नहीं देने पर एक युवक को चाकू घोंपने के आरोप में बबलू शेख नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक चन्द्रशेखर की बबलू शेख से पुरानी पहचान है।

शनिवार को पीड़ित ताजियों की चौकी से जूनागढ़ की ओर जा रहा था। रास्ते में हैड पोस्ट आॅफिस के पास आरोपी बबलू शेख ने चन्द्रशेखर से शराब के लिये रुपये मांगे थे। जब आरोपी को रुपये नहीं मिले तो उसने चन्द्रशेखर पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर कोटगेट थाना पुलिस की टीम पहुंची थी मगर बाद में पता चला कि मामला सदर थाना क्षेत्र का है। सदर थाना पुलिस बाद में घायल युवक के साथ मौका मुआयना किया।

पता चला है कि पीड़ित चंद्रशेखर पहले जूनागढ़ के पास होटल करता था। यहां बबलू शेख का भी उसके पास आना जाना था।

Exit mobile version