Site icon OmExpress

शहर भाजपा बीकानेर का संक्षिप्त सांकेतिक धरना और विरोध प्रदर्शन

– पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याए घरों और दुकानों पर आगजनी के विरोध में

बीकानेर ( ओम एक्सप्रेस )। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव और परिणामों के उपरांत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याए पार्टी कार्यालयों, घरों और दुकानों पर आगजनी, महिलाओं के साथ बदसलूकी के विरोध में शहर भाजपा बीकानेर द्वारा राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कोरोना प्रोटोकोल का पालन करते हुए गाँधी पार्क, बीकानेर में संक्षिप्त और सीमित संख्या में सांकेतिक धरना और विरोध प्रदर्शन किया।। कोरोना के चलते सीमित संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप काला मास्कए काली पट्टी और काले गाउन पहनकर और हाथों में ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस तथा राजनैतिक हिंसा और द्वेषता के खिलाफ स्लोगन और तख्तियां लेकर नारेबाजी की। *इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में जहां मानव समाज एक दूसरे की जान बचाने के लिए कार्यरत है,।

वहीँ पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवी गुण्डा तत्व लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आक्रमण और हिंसा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान और परिणाम के उपरांत कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई,* *हजारों की संख्या में कार्यकर्ता घायल हैं तथा पार्टी के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हो रही है। तृणमूल कांग्रेस के द्वारा लोकतंत्र का यह काला अध्याय लिखा जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और हिंसा का यह खूनी तांडव जल्द खत्म होना चाहिए। देशभर के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध उनके साथ खड़े हैं।* राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि बंगाल में तृणमूल सरकार के संरक्षण में चल रही हिंसा के तांडव के मध्य नजर चुनाव परिणाम आने पर 24 घंटे के अंदर ही भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई, कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं और कार्यकर्ताओं के घर दुकान और पार्टी के कार्यालय जला दिए गए हैं। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हिंसा के तांडव की खबरें काफी चिंताजनक, डरावनी और दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी इसकी पुरजोर शब्दों में कड़ी निंदा करती है। भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा और अनिल शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों में ममता बनर्जी की स्वयं की हार और तृणमूल कांग्रेस की जीत के साथ ही टीएमसी के संरक्षण में गुंडों द्वारा हिंसा का तांडव और खून से जीत का जश्न मनाना शुरू हो गया है और इस प्रकार की अभूतपूर्व राजनैतिक द्वेषता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, भगवान सिंह मेड़तिया , डॉ. अशोक मीणा ने कहा कि ममता बनर्जी स्वयं मूकदर्शक बनकर इन घटनाओं की गवाह बनी हुई है। उन्होंने न तो इसकी निंदा की है ए ना ही प्रशासन को कोई दिशा निर्देश दिए हैं और ना ही गुनहगारों और अपराधियों पर कोई कार्यवाही की है। हिंसा का यह तांडव जल्द खत्म होना चाहिए और भाजपा द्वारा प्रजातांत्रिक तरीके से इस हिंसा का विरोध किया जा रहा है। भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया की आज के सांकेतिक धरने और संक्षिप्त विरोध प्रदर्शन के साथ ही बंगाल की राजनैतिक हिंसा के खिलाफ भाजपा का लोकतान्त्रिक तरीके से विरोध अभियान मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी जारी रहेगा।

Exit mobile version