Site icon OmExpress

शहर में पुलिस द्वारा वाहन चालकों पर ड्रोन से रखीं जा रही है पैनी नजर : डीआईजी अश्विन शैणवी,

– 3 सौ लोगों के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई, –सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
जींद, 4 अप्रैल
डीआईजी कम पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी के दिशा निर्देशन पर जींद शहर में पुलिस ने सड़कों पर लगातार आवागमन करने वाले लोगों पर ड्रोन द्वारा पैनी नजर राखही हुई है। शहर के अलावा कई एरिया में ड्रोन से पुलिस ने पैनी नजर रख कार्रवाई की है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों की पहचान ड्रोन के माध्यम से हो रही है। और उनकी पहचान होते ही ऐसे स्थानों पर पुलिस भेज कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

ड्रोन से यह भी पता लगाया जा रहा है कि कौन कौन व्यक्ति किस किस एरिये में आवागमन ज्यादा और लगातार कर रहा है। पुलिस ने ऐसे 3 सौ लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई भी की है। ज्ञात रहे कोरोना वायरस व लोक डाउन को देखते हुए बार बार लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि 14 अप्रैल तक अपने घरों में रहें । इसके बावजूद भी लोग मानने को तैयार नही हो रहे अपने आसपास की गलियों कूचों से निकलकर घट से बाहर आ रहे हैं। जिसे लेकर पुलिस ने अपने तरीके से उस एरिया में ड्रोन से नजर रखनी शुरू की है। पुलिस ऐसे एरिया और लोगों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई कर रही है।


सोशल मीडिया पर धर्म, जात व कोरोना सम्बंधित गलत प्रचार करने वाले लोगों के खिलाफ हो रही है सख्त कार्रवाई,
एक के खिलाफ मामला दर्ज :
सोशल मीडिया, ट्वीटर, फेसबुक और व्हाट्सअप पर धर्म, जात व कोरोना से संबंधित भ्रामक प्रचार करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इस प्रकार के मामले लोगों के सामने आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और पुलिस के व्हाट्सअप नम्बर 9255478375 पर व्हाट्सअप भी भेज सकते हैं ताकि भ्रामक प्रचार करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा सके । सोशल मीडिया, ट्विटर, फेसबुक व व्हाट्सअप पर किसी प्रकार की सूचना या भ्रामक प्रचार सामग्री डालना जिससे धर्म व जात पर कुठाराघात हो ऐसे लोग किसी भी सूरत में बख्शें नहीं जाएंगे। सोशल मीडिया पर गलत प्रचार करने वाले खरल गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज करके आगामी कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version