Site icon OmExpress

शहीदों को किया नमन, तिरंगा फहरा कर मनाया स्वाधीनता दिवस

बीकानेर। सर्किट हाउस के पास पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका कार्यालय में स्वाधीनता दिवस समारोह मनाया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व चैयरमेन रांका ने कहा कि आजादी के लिए जिन सेनानियों ने संघर्ष किया और जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्रता मिली है, उन्हें नमन कर हमें अपनी कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि तिरंगा फहरा कर व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा के राजेन्द्र शर्मा, भगवतीप्रसाद गौड़, ओम राजपुरोहित, आनन्द सोनी, तेजाराम राव, भवानी जीनगर, धीरज पारीक, राजेन्द्र व्यास, साहिल सोढा, गणेशमल जाजड़ा, मोहित बोथरा, घनश्याम रामावत व कौशल पणिया सहित अनेक जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version