Site icon OmExpress

शहीद दिवस पर सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

बीकानेर। शहीद दिवस के मौके पर फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी की जानिब से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्णकार भवन गुरूद्वारे के सामने रानी बाजार बीकानेर में किया गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने जात-पात भुला कर एक मत से सभी समुदायों के महिला पुरूष आदि बड़े जोशो खरोश से रक्तदान किया इस मौके आमंत्रित लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेधवाल,पूर्व यूआई चैयरमेन पीसीसी सदस्य हाजी मकसूद अहमद, मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव एन.डी.कादरी, उम्रदराज जी, पार्षद रमजान कच्छावा, पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन कादरी,अनवर अजमेरी, अब्दुल रहमान लोदरा, अविनाश,अनारद्दीन गोरी, रिजवान खान, मोहम्मद हक़ कादरी अनेकों समाज सेवक, राजनैतिक पार्टियों से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version