Site icon OmExpress

शादियों ओर चुनाव के चलते कोरोना रहा काबू

बीकानेर ,11दिसम्बर। शादियों व चुनावों का समय भी सम्पन्नता की और है। डर इसी बात का था कि कहीं शादियों व चुनावों के चलते संक्रमण ना फ़ैल जाए। प्रभु की कृपा रही और जिला प्रशासन सक्रीय रहते हुए भी विनम्र रहा जिसका ही परिणाम है सबकुछ शान्ति के साथ सम्पन्न गए। हमें प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को18 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए है। केन्द्रीय व राज्य सरकार के निर्देशों अनुरूप बीकानेर में जांचें कम होने के साथ-साथ पाॅजिटिव की संख्या में भी भारी कमी आई है। जहां 3000 के आस-पास जांचें होती थी तब संक्रमित भी करीब 652 तक आये थे लेकिन अब जांचें 1000 -1200 के आस पास हो रही है तो पाॅजिटिव भी 20 –30 के आस-पास आ रहे है। आज के पॉजिटिव की सीएमचओ की तरफ से की गयी आधिकारिक घोषणा में भी 18 पॉजिटिव आना बताया गया है ।

Exit mobile version