Site icon OmExpress

शादी – समारोह की बुकिंग में देना होगा शपथ पत्र

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से मिलेगा छुटकारा

जयपुर ,( ओम एक्सप्रेस)। सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से रोक के आदेश होने के बाद अब मैरिज गार्डन और रिसोर्ट में शादी – समारोह की बुकिंग के समय शपथ पत्र जेना अनिवार्य होगा । शपथ पत्र में बुकिंगकर्ता को लिखना होगा कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेगा । इससे पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से छुटकारा मिल सकेगा इसके लिए ऑल इंडिया टैंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र भी लिखा है । एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सभी राज्यों के पदाधिकारियों को भी इस सूचना से अवगत करवाया है । उन्होंने बताया कि देश में वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े टैंट , इवेंट , लाइट , जनरेटर , फूल , डीजे साउंड , बैंड , लवाजमा , फोटोग्राफर , ऑर्केस्ट्रा , मैरिज गार्डन संचालक , हलवाई , कैटरिंग से जुड़े 14 से 15 करोड़ लोग अपना कारोबार करते हैं । इतना ही नहीं । देशभर के सभी राज्यों में 5 से 6 लाख मैरिज गर्डन और रिसोर्ट संचालित हैं । उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा एक जुलाई सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के आदेश की पालना को लेकर सभी पदाधिकारियों को सूचित किया है ।

Exit mobile version