Site icon OmExpress

शायर इरशाद अजीज का बहुप्रतीक्षित दीवान “आहट” (दीवाने इरशाद) का लोकार्पण रविवार को


बीकानेर।बीकानेर के शायर इरशाद अजीज का बहुप्रतीक्षित दीवान “आहट” (दीवाने इरशाद) का लोकार्पण रविवार, 19 जुलाई को शाम 5.30 बजे स्थानीय धरणीधर रंगमंच पर होगा। उर्दू अदब में दीवान लिखना एक मुश्किल कार्य माना जाता है। यही वजह है कि इन दिनों दीवान कम आ रहे हैं। ऐसे में उर्दू लिपि में आ रहा यह दीवान लोकार्पण से पहले ही चर्चा में है।
अजीज आजाद लिटरेरी सोसायटी के सचिव जाकिर …. ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उर्दू अदब के जाने माने शायर मलिकज़ादा जावेद और विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद होंगे।
अध्यक्षता उर्दू के विद्वान डाक्टर मोहम्मद हुसैन करेंगे। डाक्टर ज़िया उल हसन क़ादरी और डाक्टर शकीला बानो “आहट” (दीवाने इरशाद) पर पत्रवाचन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर नासिर ज़ैदी करेंगे।

Exit mobile version