Site icon OmExpress

शास्त्री नगर में सुरक्षा व सौन्दर्यकार्यों का लोकार्पण रविवार को

बीकानेर, 2 जनवरी। शास्त्री नगर रेजिडेंट सोसायटी के तत्चावधान में काॅलोनी वासियों के सहयोग से श्रमदान और अर्थदान के सहयोग से सुरक्षा एवं सौन्दर्य कार्यों का लोकापर्ण रविवार को सुबह ग्यारह बजे काॅलोनी की वीर हनुमान वाटिका में होगा।
शास्त्री नगर रेजिडेंट सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला कलक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त कलक्टर नगर व कार्यवाहक सचिव नगर विकास न्यास सुनीता को आमंत्रित किया है। गुप्ता ने बताया कि शास्त्री नगर में रहने वाले लोगों ने वर्तमान दौर में बढ़ रही चोरी, डकैती और लूट की घटनाओं के मध्य नजर सुरक्षा के लिए परस्पर सहयोग से अत्याधुनिक सुविधाओं से काॅलोनी का सौन्दर्यकरण, सुरक्षा और पौधरोपण का कार्य किया गया है। सफाई कार्य में नगर निगम का सहयोग रहा ।
उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर में प्रवेश के लिए पांच द्धार बनाएं लगाएं गए है, प्रवेश केवल एक गेट से होगा। संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर पर नजर रखने के लिए 32 कैमरे लगवाएं गए हैं। गेट व सी.सी.टी.वी.कैमरों से लोगों की सुरक्षा बढेगी तथा अपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। काॅलोनी को हरा भरा रखने के लिए विभिन्न तरह के 500 पोधों का रोपण किया गया है तथा मुख्य मार्ग पर फेन्सिंग कर रंग बिरंगे फूल लगवाएं गए हैं। काॅलोनी के पास नाले में पशुओं के गिरने से रोकने के लिए लोहे के तार की फेन्सिंग की गई है।

Exit mobile version