Site icon OmExpress

शाहजहांपुर-खेड़ा बॉर्डर पर 17 मार्च बुधवार को 95 वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

गुरुग्राम,हरियाणा।( दिनेश शर्मा “अधिकारी”) ।किसानों ने देश के युवाओं से शहीदी दिवस 23 मार्च को ज्यादा से ज्यादा तादाद में शाहजहाँपुर-खेड़ा बॉर्डर पर पहुँचने और 26 मार्च के भारत बंद को सफल बनाने की अपील की।

शाहजहाँपुर-खेड़ा बार्डर पर किसान- नेताओं ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि देश की व्यवस्थाओं को कोई बदल सकता है तो वो है देश की युवा शक्ति। आज हमारा देश विश्व मे सबसे ज्यादा युवा शक्ति वाला देश है जो किसी भी मुश्किल स्तिथि को हल करने में सक्षम है। आज युवाओं को चाहिए कि वो देश के नेताओं से सही गलत का हिसाब लेना शुरू करें और सवाल करना सीखें ताकि देश को सही दिशा दी जा सके।

संयुक्त किसान मोर्चा देश के युवाओं से अपील करता है कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर देशभर के नौजवान दिल्ली बोर्डर्स पर किसानों के धरनों पर शामिल हों।

साथ ही 26 मार्च को इस अन्दोलन के 4 महीने होने पर पूर्ण रूप से भारत बंद किया जाएगा उसे सफल बनाने में अपनी महती भूमिका अदा करें।

– आमसभा को निम्नलिखित वक्ताओं ने सम्बोधित किया:

राजवीर सिंह, रामकिशन महलावत, मास्टर रघुवीर सिंह, हरफूल सिंह, रानी दुग्गल, मोतीलाल शर्मा, मोहन नेता, पंडित घनचक्कर, नारायण डूडी, गंगाधर बराला, मदन जी यादव, राम रतन बागड़िया, गुरजीत सिंह,प्रेमाराम

Exit mobile version