Site icon OmExpress

शाहजहांपुर-खेड़ा बॉर्डर पर  शुक्रवार को 103 वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

26 मार्च को”भारत-बंद” को मिला भारी जनसमर्थन

गुरुग्राम, हरियाणा।( दिनेश शर्मा “अधिकारी”)) संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मार्च 2021 को भारत बंद करने का आह्वान किया था आज देश के सभी राज्यो में भारत-बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

आज शाहजहाँपुर-खेड़ा बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों ने भी बॉर्डर की चारो दिशा से नाके बंदी कर चक्का जाम किया व भारत बंद को मजबूती प्रदान की। इस दौरान रास्ते पर रुके हुए वाहनों के यात्रियों, चालको आदि के लिए संयुक्त किसान मोर्चा शाहजहाँपुर-खेड़ा बॉर्डर की ओर से प्रबंध किया गया था।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि यह सिर्फ किसान आंदोलन नहीं, जन आंदोलन है। यह सत्ता बनाम जनता है। और इस लोकतंत्र की लड़ाई में आप किसके साथ है – लोक के या तंत्र के – ये फैसला आपको करना है। जिस प्रकार आज आमजन ने मिलकर भारत बंद का समर्थन किया है उसी प्रकार उम्मीद है कि आने वाले हर कार्यक्रम में आमजन का समर्थन संयुक्त किसान मोर्चा को मिलता रहेगा।

इसी तर्ज पर 28 मार्च को किसान विरोधी तीनों कानून को होलिका दहन में जलाने का कार्यक्रम संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किया गया है दिल्ली के विभिन्न बोर्डरों पर आंदोलनकारी किसान व सम्पूर्ण देश के किसान इसमें हिस्सा लिया।

Exit mobile version