Site icon OmExpress

शाहजहांपुर-खेड़ा बॉर्डर पर  104 वें दिन शनिवार को भी जारी रहा आंदोलन

– होली के अवसर पर शेखावाटी के मशहूर चंग वादकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

गुरुग्राम,हरियाणा,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)।संयुक्त किसान मोर्चा ने 28 मार्च को किसान विरोधी तीनों कानून को होलिका दहन में जलाने का कार्यक्रम रखा है दिल्ली के विभिन्न बोर्डरों पर आंदोलनकारी किसान व सम्पूर्ण देश के किसान इसमें हिस्सा लेंगे। 27 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा शाहजहाँपुर-खेडा बॉर्डर पर होली के उपलक्ष्य में सारा दिन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। शेखावाटी के मशहूर चंग वादक समूह मेघ सिंह दुल्लड एन्ड पार्टी नेखूब समां बांधा।

मेघ सिंह दुल्लड एन्ड पार्टी बांसुरी वादक प्रशांत, गायक मैनपाल फगेडिया, जयपाल राव, विजयपाल डोटासरा, रामनिवास महला, महेश राव, हनुमान सिंह बुरडक, का.शमीम अख्तर, गणपत बेहडा आदि द्वारा होली के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। प्रस्तुत किये गए कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों पर दिन भर किसान झूमते रहे।

Exit mobile version