Site icon OmExpress

शिक्षक संघ की पहल, राम मंदिर निर्माण के लिए अभियान शुरू

– प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुरू किया धन संग्रह अभियान

बाड़मेर, ।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक हित के साथ राष्ट्र भावना व सामाजिक सरोकार के साथ अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर सहयोग के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिलाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी ने गणतंत्र दिवस से अभियान का शंखनाद करते हुए जिला स्तर पर जिला कोषाध्यक्ष महेशकुमार व्यास की देखरेख में राजेंद्र चौधरी, चूनपुरी, उम्मेदाराम डऊकिया, दिलीप माड़ेचा, पृथ्वीराज जाखड़, अगरसिंह राठौड़, जगदीश चंद्र चौधरी, पवन भारती, प्रहलाद राम डऊकिया, चिमनाराम आसू, जुंझाराम जाखड़, ईश्वर सिंंह गंगासरा, कल्लाराम बेनीवाल, गीता खत्री, शैलजा शर्मा, कमला चौधरी, शकुंतला मेहता की अगुवाई में दल का गठन कर राम मंदिर निर्माण से संगठन की राष्ट्र एवं सामाजिक सरोकार की भावना के साथ धन संग्रह अभियान शुरू किया। जिला प्रवक्ता पृथ्वीराज जाखड़ ने बताया कि गणतंत्र दिवस से शुरू अभियान आगामी 5 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 1 रुपये से यथाशक्ति अनुसार धन संग्रह कर निधि समर्पण समिति के माध्यम से संकलित राशि अयोध्या भेजी जाएगी।

Exit mobile version