Site icon OmExpress

शिक्षक हितों की स्वाभिमान के साथ करेंगे सुरक्षा: गोस्वामी

– विश्नोई अध्यक्ष, कटारिया मंत्री मनोनीत

– प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक संघ धोरीमन्ना कार्यकारिणी का गठन

धोरीमन्ना, 17 जनवरी 2021

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा धोरीमन्ना की बैठक रविवार को भगवान जम्भेश्वर महाविद्यालय में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथि सम्मान के साथ किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी ने संगठन के इतिहास व कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक हितों की सुरक्षा संगठन द्वारा स्वाभिमान के साथ करने का भरोसा दिलाया।

कार्यकारिणी का गठन :

चुनाव पर्यवेक्षक ईश्वर सिंह गंगासरा ने बताया कि सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्रवण विश्नोई को अध्यक्ष, नारायण लाल कटारिया को मंत्री, अमराराम चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश भादू उपाध्यक्ष, घेवरचंद पंवार प्रवक्ता, शैलेन्द्र कुमार शर्मा सह प्रवक्ता, हनुमान पूनिया संयुक्त मंत्री, गोगाराम नाई संगठन मंत्री, राजेश खिलेरी सह-संगठन मंत्री, विक्रम सिंह शेखावत कोषाध्यक्ष, प्रवीण खिलेरी मीडिया सेल संयोजक, श्रीमती रीना त्रिपाठी महिला मंत्री, सरस्वती विश्नोई महिला सह मंत्री, गेनाराम सुथार, कमल सिंह, नवीन चौधरी, मांगी विश्नोई, कोमल तोलम्बिया व मोनिका को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

ये रहे मौजूद :

बैठक में जिला संगठन से उम्मेदाराम डऊकिया, कल्लाराम बेनीवाल, धर्मवीर धारीवाल उपस्थित रहे। नवनियुक्त धोरीमन्ना ब्लाॅक अध्यक्ष श्रवण विश्नोई ने आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version