Site icon OmExpress

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो नहीं रहें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस




रांची (रिपोर्ट अनमोल कुमार ): झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को निधन हो गया. उनका इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में चल रहा था. वहीं उन्होंने सुबह में अंतिम सांस ली. ज्ञात हो कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उनकी तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. ज्ञात हो कि कोरोना से प्रभावित होने के बाद उनका इलाज रांची के अस्पताल में होने के बाद बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका गले का ट्रांसलेट हुआ था. एक बार फिर विधानसभा सत्र के दौरान जब तबीयत खराब हुई विश्व के बाद फिर से उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Exit mobile version