Site icon OmExpress

शिक्षा से आती है जीवन जीने की बेहतर समझः- बोहरा

विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक हुई आयोजित, विद्यालय विकास पर हुई चर्चा

बाड़मेर । 22.07.2020 । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला में बुधवार को विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक समिति अध्यक्ष रिजूराम सांसी की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।

एसएमसी सचिव मुकेश बोहरा अमन ने गत बैठक एवं विद्यालय से जुड़ी उपलब्धियों व समस्याओं का विस्तार से ब्यौरा प्रस्तुत किया । बैठक में प्रवेशोत्सव को लेकर अमन ने कहा कि जीवन में शिक्षा से ही बेहतर समझ और व्यवहार कुशलता आती है । बैठक में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से गांव के शत-प्रतिशत बालक-बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया । तथा सबको शिक्षा को लेकर जन-जागरण का संकल्प लिया गया ।

बैठक में अध्यक्ष रिजूराम ने बताया कि बैठक प्रवेशोत्सव, विद्यालय-भूमि, विद्यालय में जल-व्यवस्था, एसएफजी व्यय सहित विद्यालय की आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा व विचार-विमर्श किया गया ।

बैठक में भामाशाह गुलाब सांसी ने विद्यालय भूमि को लेकर अपने विचार रखे तथा विद्यालय भूमि को लेकर पूर्ण सहयोग की बात कही । बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे तथा विद्यालय विकास के लिए तन, मन और धन से सहयोग की बात कही ।

विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक में अध्यक्ष रिजूराम सांसी, सचिव मुकेश बोहरा अमन, भामाशाह गुलाब सांसी, रहीम खान, डाूलराम सेजू, सामीर खान, देवाराम धनदे, ममता सिसोदिया, उषा जैन, दीप्ति चैधरी, मिथलेश चैधरी, शकूर खान, मोहम्मद, मदन सिसोदिया, मानाराम, अशोक, हाथी, महेन्द्र, संदीप कुमार, चम्पा सिसोदिया, मरियम, रामू एवं मानां उपस्थित रहे ।

Exit mobile version