Site icon OmExpress

शिक्षा हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी उत्कर्ष मंडल दिल्ली द्वारा सम्मानित

बीकानेर। संभाग मुख्यालय की शिक्षा हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी उत्कर्ष मंडल दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2019-20 के प्रथम चरण की परीक्षा में 4 विद्यार्थियों ने गौरवान्वित किया है। इनमें एक छात्रा ने स्वर्ण व 3 विद्यार्थियों ने कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। स्कूल की प्राचार्य सीमा वालिया ने बताया कि कक्षा 8 की छात्रा रिधिमा शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि कक्षा 4 के रॉनक शर्मा, कक्षा 6 के पार्थ शर्मा व कक्षा 9 के रामनिवास बिश्नोई ने कांस्य पदक जीता। इनके सुयश पर एसएचएस के चेयरमैन रोचक गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सम्मान किया। साथ ही इन सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।

Exit mobile version