Site icon OmExpress

शिवकुमार रंगा  सम्राट के निधन पर भाजपा में शोक की लहर

बीकानेर।बीकानेर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगा सम्राट के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर छा गई , श्री शिवकुमार रंगा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की शृंखला में से एक थे, आपातकाल में जेल की यातना सही, आगे चल कर वे पार्टी में महामंत्री के पद पर भी कार्य करते रहे। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने श्री रंगा जी के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री शिवकुमार रंगा एक निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता रहे, जिन्होंने जीवन भर पार्टी को मजबूती एवं निरंतरता देने का कार्य किया उनका आकस्मिक हमारे बीच से चले जाना एक अपूर्णीय क्षति है। शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा की सम्राट रंगा मैं जीवन भर पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया उन्हें उनके निस्वार्थ किए गए कार्यों के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा ।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा आपातकाल में जेल में बंद रहे और अनेको यातनाएं सही। इतनी यातनाएं सहने के बाद भी वे अपने विचारों से कभी भी डिगे नहीं उनके द्वारा पार्टी के विचारों को धरातल तक ले जाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। आज उनके निवास पर भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल के अध्यक्ष कमल किशोर आचार्य के नेतृत्व में उनके पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय ध्वज उढा कर अंतिम सम्मान प्रदान किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Exit mobile version