Site icon OmExpress

शिवसेना ने कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

बीकानेर। शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ संजय बोथरा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों व कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया। प्रदेशाध्यक्ष संजय बोथरा ने बताया पुलिस कर्मियों द्वारा कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों में लगातार गश्त व लागों द्वारा फिजूल की आवाजाही पर नियंत्रण के कारण ही सभी सुरक्षित हैं। बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने बताया कि गंगाशहर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज सहित अन्य पुलिस कर्मियों का माँ करणी की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अरिहन्त नाहटा, ऋषभ रांका, दर्शना रांका आदि शामिल रही।

Exit mobile version