Site icon OmExpress

शिवसेना भवन का उदघाटन, कार्यकारिणी का किया गठन

बीकानेर,ओम एक्सप्रेस-शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ संजय बोथरा के नेतृत्व में आज शिवसेना भवन का उदघाटन कर बीकानेर जिले की कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें हेमंत कातेला को जिला प्रभारी राजेश चोरड़िया जिला उपाध्यक्ष नेमीचंद परिहार जिला उपाध्यक्ष पुखराज नायक जिला उपाध्यक्ष चितरंजन पंचारिया सह प्रभारी विशाल गहलोत सह प्रभारी भवानी कच्छावा को नियुक्ति दी गई प्रदेशाध्यक्ष संजय बोथरा ने बताया

कि शिवसेना राष्ट्रीय लेवल की तीसरे नंबर पार्टी है

शिवसेना को और मजबूत बनाने के लिए इस कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं राजस्थान के सभी जिलों में कार्यकारिणी गठन करने की प्रक्रिया शुरू है आगामी चुनाव में शिवसेना अपने उम्मीदवार चुनाव में उतारेगी और अपना परचम लहराने के लिए जी जान लगा देगी एवं बाबूलाल चौधरी जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान की जनता के किसी भी प्रकार के परेशानियों का निवारण करने में सभी शिवसैनिक एकजुट होकर काम करेंगी।

Exit mobile version