Site icon OmExpress

शिवसेना सुबह-शाम कर रही भोजन वितरण भोजन वितरण के साथ जरूरी है संक्रमण सुरक्षा : संजय बोथरा

बीकानेर। शिव सेना व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष संजय बोथरा ने बताया कि लोकडाउन के बाद से लगातार बीकानेर में जरुरतमंदों को सुबह व शाम भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष बो

थरा ने बताया कि खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों व कच्ची बस्तियों में भोजन वितरित किया जा रहा है। बोथरा ने बताया कि भोजन वितरण के समय भीड़ न हो इसकी पूरी व्यवस्था रहती है तथा मास्क व सेनेटाइजर भी साथ में रहता है ताकि भोजन देने व लेने वाले के हाथ धुले रहे। बोथरा ने बताया कि कोटड़ी गांव, सुजानदेसर, उदयरामसर, किसमीदेसर, कुम्हारों का मोहल्ला, भीनासर आदि क्षेत्रों के पिछड़े इलाकों में जरुरतमंदों को भोजन वितरित किया जा रहाहै। शिवसेना जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने बताया कि भोजन वितरण में करीब एक दर्जन गाडिय़ों के साथ कार्यकर्ता सेवा में जुटे हैं।

चौधरी ने बताया कि भोजन वितरण के दौरान महेन्द्र बैद, इंदरचन्द बैद, मेहुलसिंह टाक, मूलचंद रामावत, नवदीप गहलोत, अरिहन्त नाहटा, भवानी सिंह, करण सिंह राठौड़, किशोर शर्मा, रामनिवास चौधरी, रामरतन चौधरी, लोकेश पारख, रामदेव पारीक, सुशील कोठारी, जितेन्द्र बैद व ऋषभ रांका,आकाश पटवा शामिल रहे।

Exit mobile version