Site icon OmExpress

शिवसैनिकों के हौसले मजबूत, हर स्थिति में जरुरतमंदों को पहुंचेगा भोजन : संजय बोथरा

बीकानेर। शिव सेना व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष संजय बोथरा ने बताया कि लोकडाउन के बाद से लगातार बीकानेर में जरुरतमंदों को सुबह व शाम भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष बोथरा ने बताया कि शहर में पॉजिटिव की संख्या बढऩे से भय का माहौल है, लेकिन शिवसेना के कार्यकर्ता लगातार सेवाकार्यों में जुटी है। प्रदेशाध्यक्ष बोथरा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पूरे लॉकडाउन अवधि के दौरान हर स्थिति में जरुरतमंदों को भोजन वितरित किया जाएगा।

शिवसेना जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने बताया कि कोटड़ी गांव, सुजानदेसर, उदयरामसर, किसमीदेसर, कुम्हारों का मोहल्ला, भीनासर आदि क्षेत्रों के पिछड़े इलाकों में जरुरतमंदों को भोजन वितरित किया जा रहा है। चौधरी ने बताया कि भोजन वितरण के दौरान महेंद्र बैद, इन्द्रचंद बैद, मेहूल सिंह टाक, अरिहंत नाहटा, भवानी सिंह, करणी सिंह, मोहित धारीवाल ,लोकेश पारख, रामदेव पारीक व विक्रम सिंह चारण आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Exit mobile version