Site icon OmExpress

शिव सेना की टीम कर रही हैं जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था

बीकानेर। शिव सेना व्यपार प्रकोष्ठ प्रमुख संजय कुमार बोथरा की टीम बीकानेर व आस -पास ग्रमीण अंचलो जरूरतमंद लोगों की सेवा बीड़ा उठाया है।गंगाशहर में जाए जन्मे बोथरा रोजाना सुबह शाम 4 हज़ार लोगो के लिए 24 मार्च से लगातार गंगाशहर ,भीनासर, किसमीदेसर,उदयरामसर,सुजानदेसर, कोठड़ी, आदि गांवों में मजदूर परिवारों के लिए एक दर्जन गाड़ियों के माध्यम से भोजन का वितरण किया जा रहा है।उपाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने बताया लोक डाउन के चलते यह सेवा 14 अप्रेल तक जारी रहेगी ओर टीम में 30 लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं।टीम में महेंद्र बैद, इन्द्रचंद बैद, महूल सिंह टाक, अरिहंत नाहटा, भवानी सिंह, करणी सिंह, मोहित आदि कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं

Exit mobile version