Site icon OmExpress

शुशांत सिंह के निधन से शोक में डूबा चाहने वाले

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-बॉलीवुड के उभरते सितारें बिहार कोसी- सीमांचल के सुपुत्र शुशांत सिंह राजपूत का असमय दुनिया को अलविदा कर जाना हर कोई यकीन नहीं कर पा रहें हैं की सीमांचल के लाल शुशांत सिंह हमारे बीच नहीं रहें। उनके निधन से जिले सहित त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र में उनके चाहने वालों शोक में डूब गया है। जैसे ही रविवार को अचानक सुशांत के आत्महत्या की खबर लोगों को मिली तो चाहने वाले के चेहरे पर ग़म का परछाई ला दिया। सुशांत सिंह की मौत से हर कोई गमगीन है। महज़ 34 साल की उम्र में सुशांत के निधन की खबर फैलते हुए राजनीतिक गलियारों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

कोशी के लाल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद खासकर सोशल मीडिया पर बात रखकर चाहने वाले हतप्रभ और मर्माहत हैं। उनके दिन से डॉ रामानंद सिंह, तरुण सिंह राठौड़, कुणाल कुमार सिंह, वरुण कुमार सिंह, नवीन सिंह आदि ने शोक व्यक्त करते श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version